बोड़ला:- हजारी पटेल, निवासी ग्राम बोल्दा कला, थाना बोड़ला, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.06.2025 को सुबह 8:30 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत पर धान का रोपा लगाने गया था। शाम करीब 6:00 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर से लगभग ₹2,30,000 नगद, सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल ₹3,27,000 कीमती सामग्री चोरी हो गई थी।
मामले में थाना बोड़ला द्वारा अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 331(3), 305(क) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की कुल रकम में से गोपाल यादव ने उन्हें ₹15,000-₹15,000 दिये, शेष रकम व जेवरात अपने पास रख लिया। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के पास से क्रमशः ₹7000 एवं ₹6000 की बरामदगी की गई है। दोनों को दिनांक 26.07.2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
फरार आरोपी गोपाल यादव की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं।
Tags
घर में लूट