राजानवागांव में तेंदुए की दस्तक: पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक पहुंचा वन्यजीव ।।

कवर्धा :- कबीरधाम ज़िले के बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में तेंदुए की मौजूदगी का संकेत मिला है ,जहां ग्रामीणों ने अपने गांव के पास कच्चे मिट्टी पर तेंदुए के पंजे के निशान देखे हैं, निशान को देखते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है,
मिली जानकारी के अनुसार :- बढ़ते गर्मी का प्रकोप जगह जगह पानी की किल्लत,नदी नाले सूखने के कगार में,इन्हीं सब कारणों से ग जंगलों में भी पानी की भारी कमी हो गई है, अपने प्यास बुझाने जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे है। पानी की लालच में आबादी वाले क्षेत्रों में वन्य प्राणी बढ़ते चले आ रहे है यह जल की किल्लत से वन्यजीव आबादी क्षेत्रों की ओर रुख करना ग्रामीणों के लिए खतरा भी बन सकता है

पंजे की निशान को देखते ही ग्रामीणों द्वारा वन अमला को सूचित कर दिया गया है सूचना लाते ही वन विभाग अपनी वन अमला टीम को निगरानी के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया है।

पोस्टेड: उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post