वार्ड में प्रचार में उमड़ी भीड़, दिखा अपार उत्साह

कवर्धा :- नगर पालिका चुनाव में वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी रेखा हरीश साहू को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वार्ड की जनता ने आश्वस्त किया है कि वे इस बार भी भाजपा को ही जीत का ताज पहनाएंगे।

वार्ड 24 में रेखा हरीश साहू न केवल एक जनप्रतिनिधि बल्कि जनता की ‘परिवारजन’ की तरह सक्रिय रही हैं। लंबे समय से वे वार्ड की सेवा में तत्पर हैं, चाहे वह सड़क, पानी, बिजली की समस्या हो या फिर गरीब और जरूरतमंदों की सहायता का विषय। उनकी सेवा भावना और कर्मठता को देखते हुए जनता उन्हें ही अपना नेता चुनने का मन बना चुकी है।
भगवान का आशीर्वाद और भाजपा की नीति पर विश्वास

वार्ड की जनता का कहना है कि भाजपा की नीति और रेखा साहू की जनसेवा का मेल वार्ड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि रेखा साहू के नेतृत्व में वार्ड 24 में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस विश्वास के साथ मतदाता कह रहे हैं कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि धर्म और विकास के मार्ग पर चलने वाले हर नागरिक की होगी।

एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा, "भगवान की कृपा और जनता के समर्थन से यह वार्ड एक बार फिर भाजपा के कमल की खुशबू से महकेगा।"

वार्ड में प्रचार में उमड़ी भीड़, दिखा अपार उत्साह
रेखा हरीश साहू के समर्थन में वार्ड 24 में जनसंपर्क अभियान ज़ोरों पर है। जहां वे जाती हैं, वहां लोग अपने द्वार पर स्वागत के लिए खड़े मिलते हैं। लोगों का यह विश्वास दिखाता है कि वार्ड 24 में भाजपा की विजय केवल औपचारिकता भर रह गई है।

इस चुनावी समर में धर्म, सेवा और समर्पण की भावना के साथ भाजपा प्रत्याशी रेखा हरीश साहू अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता का भी कहना है कि "यह जीत धर्म और विकास की होगी!"

Post a Comment

Previous Post Next Post