नेशनल लोक अदालत 08 मार्च कोप्रधान जिला न्यायाधीश ने ली बैठक।

कवर्धा न्यायालय:-  संबंध में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित थे। बैठक में प्रमुख रूप से राजीनामा योग्य अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण तथा प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व वाद प्रकरण) प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में रखा जाकर, निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 19.02.2025 को एक अन्य बैठक विभिन्न विभागों, विद्युत, दूरभाष, बैंकों, के अधिकारियों के साथ रखी गई है। 

   नेशनल लोक अदालत दिनांक 08 मार्च 2025 राजीनामा योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसमें दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउन्स अर्थात् 138 वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा 125 के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, सम्पत्ति विवाद, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन बिल वसूली प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए, उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हांकित करते हुए निराकरण हेतु रखा जाना है।
(

Post a Comment

Previous Post Next Post