कवर्धा : जिले में फिर रफ्तार का कहर ,जिले के सहसपुर लोहारा थाना के अंतर्गत लोहारा तथा सिल्हाटी के बीच ग्राम बाम्हनटोला के पास सवारी से भरे मेटाडोर को सामने से आ रही मासदा ने मारी ठोकर, ठोकर के चलते सवारी से भरे मेटाडोर पलट गई, आसपास अफरातफरी तथा भगदड़ मच गई,
पलटने से 20 से अधिक लोगों को चोटे आई है राहत की बात तो यह है कि किसी की गंभीर चोटे तथा अप्रिय घटना नहीं घटी,मेटाडोर में लगभग 50 से अधिक लोग सवार थे, हादसे के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से उपचार के लिए स्वास्य केंद्र लाया गया मेटाडोर में सवार सभी लोग ग्राम देहानडीह के है,जो ग्राम विचारपुर छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे
जोकि बीच रस्ते में ही घटना घट गई,जानकारी के मुताबिक ठोकर मारने वाले वाहन अधिक स्पीड में थी,लापरवाही के चलते यह घटना हुई,
आए दिनों जिले में वाहन हादसा का मंजर बढ़ते जा रहे है,लोगों की ओवर स्पीड ड्राइविंग के चलते अक्सर वाहन हादसा होते है,
एक ओर कबीरधाम यातायात पुलिस इस वाहन हादसा को रोकने तथा सवारी ढोने वाले पिकअप वाहनों में यातायात नियम के विरुद्ध अधिक सवारी न बैठाने के लिए जागरूक अभियान भी चलाई जाती है किंतु सवारी ढोने वाले वाहनों की लापरवाही के चलते इस तरह हादसा देखने को मिलता है,
पोस्टेड : उमेश कुमार