बोड़ला में होगा सम्मेलन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बोडला :- माघ मौनी अमावस्या के अवसर पर बोडला बांधाटोला हिन्दू संगम बोडला में 06 दिवसीय हिंदू संगम का विशाल आयोजन किया जा रहा है।इस हिन्दू संगल का आयोजन 24 जनवरी से 29 जनवरी तक किया जा रहा है।जिसमें हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग इस हिन्दू संगम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है 

*जनजाति, बैगा गुनिया,फुक झाड़ करने वाले को किया गया सम्मानित*

इस वर्ष होने वाले हिंदू संगम में विशेष रूप से जनजाति, बैगा गुनिया और संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।सोमवार को हिंदू संगम में ऐसे बैगा गुनिया और ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मानित किया गया जो वनांचल और मैदानी क्षेत्रों में लोगों की सेवा करते है।जिसमें फुक झाड़ कर लोगों का इलाज करने वाले ग्रामीण चिकित्सक मेडिकल एसोसियन के 500 से अधिक लोगों को भारत का फोटो फ्रेम,साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।।इस दौरान देवनारायण साहू संगठन मंत्री विद्या भारती, पुर्नेंद्र सिंह धर्म जागरण मंच प्रांत संयोजक,साधु संत प्रवीण दास,ओंकारदास,दिवाकर दास,परमात्मानंद सरस्वती,चंद्रशेखर वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,दुर्गेश वर्मा हिन्दू संगम संयोजक बोडला उपस्थित रहे।

*आज मठ मंदिर पुजारियों को किया गया सम्मानित*
आज 28जनवरी को जिले भर के सैकड़ों की संख्या में मठ मंदिरों के पुजारियों का हिन्दू संगम में सम्मेलन होगा।जिसमें मठ मंदिरों में अपना समय देकर भगवान की पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों का सम्मान किया जाएगा।इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।इसके साथ ही 29 जनवरी को धर्मसभा और सनातन हिन्दू जनजाति और परिवार सम्मेलन का आयोजन होगा,जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल होंगे।

*हिंदू संगम में श्रीराम महायज्ञ का हो रहा आयोजन*
हिंदू संगम मेले में विशेष रूप से श्रीराम महायज्ञ भी किया जा रहा है।शनिवार से महायज्ञ की शुरुआत किया गया,इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य रूसे वाले पंडित चंद्रशेखर तिवारी है जो 05 दिनों तक यज्ञ कराएंगे वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।इस महायज्ञ में सर्व हिन्दू समाज के यजमान के द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post