बोड़ला : ग्राम खरिया ,सरई में विद्युत तार जमीन से 8 फिट की उचाई पर ही लटक रही ..

कवर्धा/बोड़ला ( उमेश कुमार) : - जिले के बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरिया के उपसरपंच के वार्ड नंबर 07 में रोड में विद्युत तार नीचे में ही लटक रही वा एक दुसरे से विद्युत तार टच में आने को शॉर्ट सर्किट  होने से एक बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है फिर भी बिजली विभाग की नजर नहीं

वहीं विद्युत तार लटकते जिनसे गाड़ियों के आवागमन या किसी भारी भरकम सामनों को ढोते  समय बहुत ज्यादा दिक्कत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. 
इस विद्युत तार की लूज के चलते एक बड़ा हादसा कभी भी होने की संभावना बन सकती है,
जिम्मेदार कौन?... वहीं बात करे ग्राम खरिया के सरई वार्ड नंबर 10 की तो इस वार्ड में सभी विद्युत तार के 5 लाइन बिछे हुए है,

 बिजली तार जमीन से 2 से 3 फिट की दूरी पर लटक रही है


बिजली विभाग की अनदेखी के चलते हादसा को निमंत्रण देते? वहीं के निवासी  ग्रामीण वार्ड नंबर 07  राकेश साहू बताते है कि विद्युत तार के नीचे लटकने से कई बार बड़ा हादसा होते_होते बचा हैं,

बिजली विभाग की बार बार इस बातों की सूचित करते करते हताश हो गए है,लेकिन बिजली विभाग को तो एक बड़ा हादसा होने की इंतजार हैं कही इस लापरवाही से कोई अप्रिय घटना घट न जाए,
खरिया वार्ड नंबर 07 वा सरई वार्ड नंबर 10 इन दोनों जगहों पर हादसे की डर बनी रहती है.. विद्युत तार को ऊपर करने के लिए और पोल की जरूरत भी है लेकिन इस पर बिजली विभाग की कोई देख नहीं,।

.. ग्रामीणों कि मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान कर इस लटकती हुई बिजली तार को ऊपर उचित रखाव करे ।

पोस्टेड : उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post