बिग ब्रेकिंग कवर्ध/पंडरिया ( उमेश कुमार ) :- विभागीय गाज कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर लगातार किया जा रहा है
इसी तारतम्य में आज ग्राम बाघमुड़ा विकासखंड पंडरिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें खंड के सभी अधिकारियों का ड्यूटी लगा होता है ,किंतु कुछ बड़े अधिकारी की मनमानी लापरवाही के चलते विभाग की बदनामी होती है जिन पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।
जानकारी अवगत करा दे कि पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी जन समस्या निवारण शिविर में मद्यपान से धूत होकर कर ड्यूटी में पहुंचे हुए थे मद्यपान की गंध लापरवाही के चलते आबकारी उपनिरीक्षक पंडरिया द्वारा पुलिस स्टेशन आबकारी वृत्त पंडरिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर सी. एस.सी. के समक्ष मुलाहिजा हेतु प्रस्तुत किया गया
मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में हाई एल्कोहलिक होने की पुष्टि की गई,
जिनसे विभाग तथा शासन धूमिल हुआ है जिनके चलते घनश्याम बेनर्जी की लापरवाही पर जिला कलेक्टर एक्शन लेते उनके पदभार से निलंबित कर दिया गया है
पोस्टेड : उमेश कुमार