कवर्धा ( उमेश कुमार ) :- कवर्धा के पत्रकार बैठे धरने में जानकारी बात दे की जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा कार्यवाही करने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया था किंतु कई दिन बीत गए इन पत्रकारों की बाते को अनसुनी करते नजर आए कवर्धा के अधिकारीगण, जिले के नगरपालिका को भी ज्ञापन सौंपा गया एसडीम को भी ज्ञापन सौंपा गया की जो प्रेस क्लब कवर्धा के अध्यक्ष बने हुए सालों से जमे हुए है
वह फर्जी तरीके से आसन जमाए हुए है, और कवर्धा के सभी पत्रकारों को सदस्य के तौर पर नाम न जोड़कर अपने ही पूरे परिवार का नाम जोड़ कर रख दिए है,और कवर्धा में कई वर्षों से पत्रकारिता करते आ रहे सभी पत्रकारों को फर्जी ही बता डाला, जिनसे आक्रोशित कवर्धा के पत्रकार अपने हक की लड़ाई के लिए नगरपालिका कवर्धा के सामने अपने 04 सूत्री मांगे को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए है ।
सभी कवर्धा के पत्रकारगणों की प्रमुख मांगे है -
01. जिला प्रेस क्लब एवं परिसर में स्थित सभी किराए की दुकान को सील करे
02. प्रकाश वर्मा , डी.एन.योगी.विजय घृतलहरे इस्तीफा दो
03.जिला प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणीय भंग कर पुनः निर्वाचन करे
04. पत्रकारों के लिए बने अवैध भवन को को तत्काल हटाए जाए
05. अध्यक्ष ,सचिव द्वारा किराए की राशि की जांच है
06. नए सदस्य से ली गई सदस्यता शुल्क 550 की रसीद प्रदान कर सभी को सदस्यता दी जाए,
इन सभी प्रमुख मांगों को लेकर समस्त कवर्धा के पत्रकार हड़ताल पर बैठे हुए है
सभी पत्रकार सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक नगरपालिका के सामने धरना पर बैठे हुए तत्पश्चात नगरपालिका से पैदलचल कलेक्टर ऑफिस तक जमकर नारेबाजी करते हुए गए ,और नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया,
*इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मिला कवर्धा के पत्रकारों को समर्थन*
आज के समय सोशल मीडिया का जमाना है, कही न कही विपक्षी दल के नेता वर्तमान शासन कर रहे पार्टियों पर हमलावर होते है,
इन सभी कवर्धा के मायूस धरने पर बैठे पत्रकारों के पीड़ा देख छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल झलका, और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पर हमलावर होते नजर आए, कही न कही भूपेश बघेल उनके सोशल मीडिया के पोस्ट से लगता है कि इन सभी कवर्धा के पत्रकारों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला है,
जिसमें प्रदेश के पूर्व सीएम अपने ट्विटर अकाउंट तथा सोशल मीडिया पेज में ट्वीट कर समर्थन देते हुए उन्होंने लिखा है कि-
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1849370748692857079?t=DEqizSFbboB7YYbZWqoO5Q&s=19
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा जी के गृह जिले कबीरधाम में अब पत्रकार को भी धरना देना पड़ रहा है
कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे है यह तो प्रदेश की जनता ने भी देख लिया है
अब पत्रकार कह रहे है कि कवर्धा के अधिकारियों ने भी सुनना बंद कर दिया है।
" तुमसे न होगा मेरी जान, रहने दो"
पोस्टेड : उमेश कुमार