उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम दैहानडीह में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए


कवर्धा (उमेश कुमार ): - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम दैहानडीह में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने फूलों से सजे पालने में बैठे प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को श्रद्धाभाव से झूला झुलाया। उन्होंने रामधुनी मंडली के साथ बैॅठकर राम नाम संकीर्तन किया। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का किया लोकार्पण ।।

छत्तीसगढ़ की सरकार समाज को आगे बढ़ाने लगातार कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय के लिए 7 लाख और बोर खनन, ग्राम नवागांव में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए 4 लाख और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पटेल समाज द्वारा एक जुटता से बनाया गया यह सामाजिक भवन समाज की एकता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ में समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्रृंगारपुर, गुलालपुर और गांगपुर में अनेक विकास कार्यों की दी सौगात।।


उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम सिंगारपुर, गुलालपुर और गांगपुर ग्रामीणवासियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी।

 उप मुख्यमंत्री ने ग्राम गुलालपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और गांव के विकास के लिए सीसी रोड निर्माण की घोषणा की

 ग्राम गांगपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, उचित मूल्य दुकान के पास हैंड पंप, फ्लोरिंग के लिए 3 लाख रुपए, किचन शेड के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, आश्रित ग्राम सोनपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की और मनरेगा के तहत पुलिया निर्माण के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम श्रृंगारपुर में शीतला मंदिर में बाउंड्री वॉल, हाई मास्क लाईट और सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।


पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post