श्री राजेश कुमार अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया ।।

 
  पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला-कबीरधाम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- बलरामपुर, रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला- कबीरधाम में हुआ है, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज दिनांक- 22-09-2024 को 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। 
जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों तथा कार्यालीन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

पोस्टेड  : उमेश कुमार 


Post a Comment

Previous Post Next Post