श्रीमती लक्ष्मी देवांगन को शिक्षक दिवस पर मिलेगा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के अंर्तगत 2024 का शिक्षादूत पुरस्कार ।

सहसपुर/लोहारा ( उमेश कुमार) :- शिक्षा दूत पुरस्कार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है. मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है:
शिक्षा दूत पुरस्कार: इस पुरस्कार के तहत, प्रति विकासखंड तीन शिक्षकों को 5,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. 

इन्ही योजना के अन्तर्गत सहसपुर लोहारा ब्लॉक के 
श्रीमती लक्ष्मी देवांगन को वर्ष 2024 का शिक्षादूत पुरस्कार उनके शिक्षण कार्य कुशलता,शासन के विभिन्न योजना अंतर्गत कार्य को सराहनीय ढंग से संचालित करने पर शिक्षक दिवस के अवसर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत, समारोह पूर्वक सम्मान दिया जायेगा। शिक्षादूत पुरस्कार में,श्रीफल,स्मृति चिन्ह सहित 5000/ रुपए की राशि प्रदान की जायेगी ।

आपको जानकारी में बता दे की इस  श्रीमति लक्ष्मी देवांगन जोकि शासकीय प्राथमिक शाला खड़ौदा संकुल उड़ियाकला में एक शिक्षक के रूप में पदस्थ है जोकि इस महिला शिक्षक बच्चो के प्रति स्नेह, बच्चो को पढ़ाई में बेहतर परिणाम लाने तथा उत्कृष्टवान शिक्षक के रूप कार्य किया गया है ,विकासखंड सहसपुर लोहारा,जिला कबीरधाम वर्तमान में पदस्थ है।

इनको शिक्षादूत पुरस्कार हेतु चयनित होने पर बच्चों,पालकों एवम् शिक्षक/शिक्षिकाओं में अति हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है गौरव की बात यह है की यह योजना के अन्तर्गत सहसपुर लोहारा ब्लॉक के शिक्षक लोग भी शामिल है ।

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post