आज समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ किसानों के 13 सूत्रीय मांग को लेकर जन जन तक बात पहुंचाने के लिए किसान प्रतिनिधि गांव गांव जाकर जानकारी दिया।
सर्वप्रथम समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा के ग्राम नाउडीह में लोगो ने सभी मांग को जायज ठहराया है पटवारी से सबंधित कार्य निःशुल्क और पंचायत में हो,किसानों को कृषि के लिये 24 घंटे बिजली ।
दूसरे में कवर्धा के ब्लॉक अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी गृह ग्राम दौजरी में लोगो ने कहा जिले में एक और कारखाना खोला जाए , तृतीय में जिला जैविक प्रमुख श्यामसुंदर और हमर संरक्षक रामप्रसाद वर्मा जी के ग्राम जरती में लोगो ने आवाज दिया जिस प्रकार पूर्व सरकार को किश्त में राशि डालने पर बदल दिया गया था वैसे ही अगर यह सरकार देगी तो आने वाले समय में ये सरकार नही बचेगी ।
अग्राम दसरंगपुर में स्थानीय लोगो का कहना है कि हमरे क्षेत्र में गन्ने की खेती की जाती है जिसके लिए रस्ते की प्रमुख आवश्यकता है इसलिए सरकार को धरषा योजना लागू किया जाए,अंतिम में ग्राम खैरिपार में किसानों ने कहा सरकार को धन का चौथा किश्त जल्द ही दिया जाए
अक्रोशित किसानों ने नारे भी लगाए
हम अपना अधिकार मांगते ,
नही किसी से भीख मांगते ।
पोस्टेड : उमेश कुमार