कवर्धा/भोरमदेव ( उमेश कुमार ) :- आज सावन महीना का तीसरा सोमवार है जिन पर आज बाबा भोरमदेव में भक्ति की लगी ताता,जहा छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अति हर्ष उल्लास देखने को मिल रही है,
बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवरिया वाले भाई लोग अधिक से अधिक मात्रा में एकत्रित होकर भोलेनाथ के जयकारा लगाते हुए मंदिर के प्रांगण में उपस्थित हो मंदिरों के अंदर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग में जल अभिषेक कर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। आपको बता दे की इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ के मुख्या श्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी छत्तीसगढ़ का खजुराहो भोरमदेव पहुंचकर श्रद्धालु तथा कावरियो के ऊपर अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प की वर्षा कर शोभान्वित किया,,
जिसमे श्रद्धालु यह दृश्य देखकर अति हर्ष उल्लास के साथ झूमते गाते नजर आए, मुख्यमंत्री जी भोरमदेव पहुंचे जिसमे सावन को लेकर प्रदेश के जनताओं को बधाईयां देते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रदेश तथा जिले की खुशियों समृद्धि की कामना किया ,,
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।
पोस्टेड : उमेश कुमार