कवर्धा एसपी द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले एक नाबालिक लड़के तथा उनके पिता को लगाई जमकर फटकार।।।

उमेश कुमार...कबीरधाम में एक नाबालिक किशोर द्वारा कार को तेज रफ्तार से चलाकर यातयात नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस ने लोहारा रोड चेक प्वाइंट पर रूटीन चेकिंग के दौरान नबालिक किशोर को स्पीड कार चलाते हुए पकड़ा,

 जिसने यातयात के नियमों का उल्लंघन किया था।
लेकिन जब चालान काटने की बारी, आई तब नाबालिक के पिता ने चालान पटाने से इंकार कर दिया । उन्होंने पुलिस के सामने अपनी हठ दिखाई और कहा कि वे चालान नहीं पटाएंगे I

 पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने सख्ती से पिता और पुत्र को जमकर फटकार लगाई गई। उन्हे उनकी गलती के लिए टोका।

एसपी ने कहा की नियमों का पान पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की हठ नहीं चलेगी उन्होंने पिता और पुत्र को समझाया की वे अपनी गलती के लिए माफी मांगे और चालान पटाए।
इस मामले में एसपी की सख्ती से नाबालिक किशोर और उसके पिता को अपनी गलती का ऐहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी । एसपी की इस की इस कार्यवाही से यातायत नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी 

पोस्टेड : उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post