बोड़ला ब्लॉक में जलसंसाधन विभाग में बड़ी लापरवाही, सालाना रिकॉर्ड पंजीयन भरने में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं।।।


ब्रेकिंग कवर्धा  ( उमेश कुमार ) : श्रमिक के भरोसे बोड़ला जल संसाधन विभाग, कर्मचारी अनुपस्थित लेबर से भराया जा रहा सरकारी रिकार्ड, बोड़ला के जल संसाधन विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं।
जिसमे एक श्रमिक के द्वारा सरकारी रिकार्ड भरते देखा गया है।
 श्रमिक का कहना हैं मेरे को भरने बोले हैं इसलिए मैं भर रहा हूँ, विभाग में 6 से 7  कर्मचारी हैं पर सभी अनुपस्थित रहे, इस विषय पर SDO से बात करने के लिए कॉल किया गया। कॉल रिसीव नहीं किये। 
स्थल सहायक शशिकपूर दुबे ने बताया की कर्मचारी की कमी है इसलिए लेबर से रिकार्ड भरवाते है।

 सोचने वाला विषय ये है की 7 कर्मचारी होने की बावजूद सिर्फ एक लेबर मौजूद मिला बाकि कर्मचारी  उपस्थित नहीं, आखिरकार ये कर्मचारी किस कार्य को लेकर शासन से मासिक वेतन लेते है? 
 अब देखने वाली बात है की क्या इन लापरवाही को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते है या नही?

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post