ट्रेक्टर चालकों की घोर लापरवाही, आदेश के बावजूद सड़क पर फैला रहे गीली मिट्टी जिसके कारण घटी एक बड़ी दुर्घटना।


कबीरधाम ( उमेश कुमार ) :  यह मामला जिले के विकासखंड लोहारा क्षेत्रांतर्गत लोहारा से रेंगाखार मुख्य मार्ग में स्थित बानो का है , जहां कलेक्टर के आदेश के बावजूद ट्रेक्टर चालकों की मनमानी अच्छे से देखी जा सकती है,बोआई से पूर्व जिला कलेक्टर का यह शख्त निर्देश था ,कि ट्रेक्टर चालक खेत में जोताई के बाद ट्रेक्टर को खेत पर ही अच्छे से साफ कर रास्ते में चलाए ताकि सड़क पर मिट्टी न फैले जिससे सड़क पर चल रहे राहगीरों के साथ कोई दुर्घटना न हो, ग्राम बानो सहित आस पास के ट्रेक्टर चालक कलेक्टर के आदेश को नजर अंदाज कर मनमानी करते नजर आ रहे है तथा रोड किनारे रख मनमानी करते हुए खेत में जोताई के तुरंत बाद ही गीली मिट्टी से लदे ट्रेक्टर को सड़क पर दौड़ाकर पूरे रास्ते में मिट्टी फैलाकर रास्ते को पुरा फिसलन योग्य बना दिए हैं,जिसके कारण बीते गुरुवार शाम को एक हंसता खेलता परिवार की जान जा सकती थी,एक युवक अपनी पत्नी व अपने छः माह के दूध मुहे बच्ची के साथ लोहारा से वापस अपने घर तेलीटोला की ओर रुख कर रहा था, रास्ते में बिखरे पड़े कीचड़ के कारण मोटर साईकिल का टायर कीचड़ में जाकर अचानक फिसल गया जिनसे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर रोड पर ही गिर गई जिसके चलते युवक व उसके पत्नी के साथ साथ उसकी बच्ची को गंभीर चोटें आई है 

खेत में काम कर रहे मजदूर तुरंत उनके पास पहुंचकर उनको उठाए साथ ही मौके की जानकारी तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दिए,तत्काल मौके पर पहुंच 108 मरीजों को लेकर लोहारा स्वास्थ्य केंद्र रवाना हुए छोटी बच्ची के हालात बहोत ही गंभीर योग्य था ,अब देखना यह होगा कि इस प्रकार की ट्रैक्टर चालक की मनमानी तथा घोर लापरवाही लोगो के ऊपर संबंधित अधिकारी ऐसे लापरवाह ट्रेक्टर चालकों के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post