सहसपुर/लोहारा"" उड़िया खुर्द"" ग्राम मंजगांव """"""
विकास खंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत प्राथमिक शाला मजगाव में अंगना म शिक्षा के अंतर्गत पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया। सत्र- 2024 -25 में कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले बच्चों के माताओं को आमंत्रित किया गया। प्रधान पाठक विजय कुमार लंझियाना द्वारा उपस्थित बच्चों के माताओं का अभिवादन किया गया।
बच्चों के माताओं को घर पर "भाषा विकास "के अंतर्गत पढ़ने एवं गणित की पूर्व तैयारी संख्या पहचान ,रंगों का पहचान कराना एवं घर में उपलब्ध वस्तुओं से बच्चों को ज्ञान कराने हेतु प्रेरित किया गया। अंगना म शिक्षा प्रभारी शंकर लाल सोनी के द्वारा बच्चों को टेढ़ी मेढी रेखा पर चलना,रंग पहचान, वस्तुओं को क्रम में लगाना आदि गतिविधि कराया गया
गुनूराम चंद्रवंशी द्वारा सभी माताओं का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में ईश्वरी पटेल चेतन पटेल रेखा पटेल गायत्री संगीता संभल पटेल अश्वनी पटेल, लीला पटेल, चंद्रकली ,लता पटेल, अमेरिका पटेल ,दशोदा ,धान बाई पटेल उपस्थित रही।