शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।।

कवर्धा (उमेश कुमार ).. कबीरधाम पुलिस को मिल रही बढ़ी सफलता,शासन की आत्मसमर्पित नीति से प्रभावित होकर 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण कबीरधाम पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर, हिंसा छोड़कर लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास आत्मसमर्पित माओवादी एम एम सी जोन के कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी के अंतर्गत थे 

सक्रिय आत्मसमर्पित नक्सलियों में से एक नक्सली पर 15 लाख रुपये व दूसरे पर 10 लाख का था इनाम नक्सलियों में से एक के खिलाफ जिला कबीरधाम में कुल 11 अपराध दूसरा नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में था शामिल छत्तीसगढ़ शासन के ‘‘नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला कबीरधाम में विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना का हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार।

  जिला कबीरधाम में पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे 

नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, साथ ही नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में वृद्वि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है

  *माओवादियों का विवरण:-


1. दिनेष उर्फ लक्ष्मण माडकम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी पुल्लमपाड थाना चिंतलनार जिला सुकमा छ.ग. (विस्तार प्लाटून नंबर 02/ भोरमदेव एरिया कमेटी- सदस्य) 
संगठन में धारित हथियार - 12 बोर अपराधिक रिकार्ड – जिला कबीरधाम में 07 तथा जिला केसीजी में 4 अपराध दर्ज हैं. 
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्यों में कुल इनाम 10 लाख का इनाम घोषित है।

2. भीमा उर्फ अषोक उर्फ अनिल पिता लच्छा के उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी पुवर्ती थाना जगरगुंडा जिला सुकमा छ.ग. ( बटालियन-1 की कंपनी 1 का पीएल-2 का सदस्य) सप्लाई टीम सदस्य) संगठन में धारित हथियार- .303 रायफल
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्यों में कुल इनाम 15 लाख का इनाम घोषित है।

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post