राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवम् छत्तीसगढ खाद्य एवम् पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत हर गरीब परिवारों को उनके पोषण की आपूर्ति के लिए खाद्य पदार्थ का वितरण किया जाता है । तथा हर गरीब परिवारों को फायदा हो और इस योजना को लेकर लाभान्वित हो इनके के लिए शासन द्वारा विभिन्न तरह के उपाय एवम् पहेलू अपने जा रहे है किंतु कुछ राशन दुकानों में वितरण करने वाले कर्मचारी ही सभी राशन धारियों के हक का राशन ही गबन कर ले तो आम जन गरीब परिवारों का क्या होगा,उनके भरण पोषण छोटे छोटे बाल बच्चे भूख से तड़प जायेंगे।
ऐसा ही मामला सहसपुर/लोहारा के राशन वितरण करने वाले वार्ड नं, 05 ,06,13,14, और 15 के राशन दुकान क्रमांक 571004033 से राशन आबंटन किए जाने वाले राशन दुकान से कर्मचारी का लापरवाही निकलकर सामने आया है, ग्रामीणों से मिली जानकारी से पता चला है की, इस दुकान क्रमांक में सेल्समैन के द्वारा माह अप्रैल और माह 2024 का एक साथ दो महीना का राशन वितरण किया गया है जहां राशन दुकान क्रमांक 571004033 में लगभग 500 सौ कार्ड धारियों को सीधा लाभ पहुंचता है जिससे राशन दुकान सेल्समैन के द्वारा 200 राशनकार्ड धारियों को अभी तक राशन वितरण हुआ है..
किंतु लगभग 300 कार्ड धारियों को सिर्फ उनका फिंगरप्रिंट ही करवा कर रख कर un गरीब परिवारों को अभी तक उनके हक का राशन वितरण नही किया गया हैं अप्रैल माह भी बीत गया हुए और मई महीना का भी तारीख करीब आधी हो गई है फिर भी इन गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाया है सेल्समैन के द्वारा इन गरीब कार्ड धारियों को आज आज कल कल कहते पूरे महीने ही बीतने के कगार में है फिर भी इन कार्ड धारियों के अभी तक राशन वितरण नही किया गया है जिनसे इन समस्या को लेकर कार्ड धारिया गरीब असहाय परिवार अत्यधिक परेशान है यह सारी समस्या बया करती है की उनके घर अभी खाने के लिए एक भी राशन भी होगा जिनसे ये गरीब लोग शासन के इस योजना का पूरा फायदा भी मिलने पर भूखे ही रहकर सोना पड़ रहा है
ग्रामीण बताते है की जब उन्होंने खाद्य शाखा से मौखिक रूप से राशन आबंटन की जानकारी प्राप्त हुआ है की माह अप्रैल और मई 2024 का पूरा राशन आबंटन दुकान क्रमांक 571004033 में राशन भेज दिया गया है
▶️ अब इस बात का संशय बना हुआ है की आखिरकार इतने गरीब परिवारों का राशन कौन ले गया ।
▶️जबकि इस दुकान क्रमांक को आबंटन पूरी कर ली गई है ।
▶️कही सेल्समैन के द्वारा तो विक्रय तो नही कर दिया गया है इस बात पर गंभीरता बरती जाए◀️