बिग ब्रेकिंग कवर्धा : कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई

 बिग ब्रेकिंग कवर्धा : कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

 इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 17 महिला एक पुरुष शामिल है, वहीं 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में 35 लोग सवार थे, ये सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे तभी यह दुखदाई हादसा हुआ।
कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिरी है व उसमें सवार 18 मजदूरों की दबने से मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ पहुंच गई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित सभी राजनीतिक दल के नेता ने इस घटना पर बेहद दुख जताया है

इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

पोस्टेड : उमेश कुमार

 

Post a Comment

Previous Post Next Post