सहसपुर/लोहारा: ग्राम बिड़ोरा चौक में लगे किराना दुकान में लगी भीषण आग लाखो का सामान जलकर खाक।।

कवर्धा ब्रेकिंग : कवर्धा जिले के अन्तर्गत आने वाले सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बिड़ोरा के दुकान में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, यह मामला ग्राम बिड़ोरा चौक के साहू किराना स्टोर के 2 मंजिला में लगी थी भीषण आग।

यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से घटी जिससे दुकान में रखे लाखो रुपए का सामान जलकर हुई खाक, दुकान मालिक से मिली जानकारी के मुताबिक करीब यह आग 2 बजे बीती रात को लगी,दुकान में रखे सामानों में पूरी तरह फैल चुका था
 करीब 4 बजे दुकान मालिकों को आग की भनक लगी तो आकार देखा दुकान के समान पूरी तरह खाक हो चुका था। जिनसे तत्काल मौके पर दमकल विभाग की टीम को सूचित कर बुलाया गया तो दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पोस्टेड : उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post