चौकी रणवीरपुर प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी द्वारा चौकी क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 19/04/2024 को ग्राम जमुनिया मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया एंव नाम के व्यक्ति आरेापी - चांदखान पिता स्व0 तरीम खान उम्र 45 साल साकिन जमुनिया चौकी रणवीरपुर थाना स0 लोहारा के कब्जे 31 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2790 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
पोस्टेड : उमेश कुमार