PHC ग्राम भिंभौरी का मामला: जन्म प्रमाण पत्र के लिए वार्डबॉय द्वारा लिया जाता है घुस,



सहसपुर लोहारा। आपको बता दे कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग काफी चर्चा में है कही सुविधा नही तो कही कर्मचारियों की कमी तो कही छोटे चीजों के लिए पैसा मांगना जैसी घिनौनी हरकत से बाज नहीं आ रहे है तो कही जीवनदीप समिति के पैसों का बंदरबाट करने में तुले हुए है ऐसा ही मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिभौरी लोहारा ब्लॉक का है जहाँ प्रार्थी ने अपने दूसरा बच्चा दिनांक 25/02/2024 को जन्म दिया और उसके जन्म प्रमाणपत्र के लिए जब दिनांक 04/03/2024 को जब (PHC भिंभौरी ) गया तो वहा के वार्डबॉय परमेश्वर साहू के द्वारा 100 रुपए जन्म प्रमाण पत्र के लिए मांग किया गया तो आवेदिका के द्वारा बोला गया कि पहले बच्चे का जन्म CHC लोहारा में हुआ था तो वहाँ कोई पैसा नही लिया गया था, लेकिन आप पैसे ले रहे हो ,तो वार्डबॉय परमेश्वर ने बोला की पैसा देना पड़ेगा, पैसा नही देने पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा करके कहा, तो लाचार असहाय पिता ने 100 रुपये दे दिया गया, और बाकी लोगो से भी इनके द्वारा काम पूरा करने के बहाने अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है।


 पहला मामला नही है उक्त वार्ड बॉय के द्वारा कई लोगो से पैसा लिया गया है और 2 लोगों ने रिश्वत लेने के मामले में शिकायत प्रकरण भी दर्ज किया है, मगर गरीबों की शिकायत का कहा कौन सुनने को तैयार है,, बताते है की इनकी शिकायत के बाद भी नही होता है कार्यवाही , जिससे ऐसे कर्मचारी की हौसले बुलन्द है उच्च अधिकारी निरीक्षण दौरे के नाम पे खाना पूर्ति करते है सूत्रों के माने तो विभाग में बड़ा झोल झपेटा चल रहा है ऐसे में इस विभाग की कर्मचारियों की जांच करने की जरूरत है फिरहल इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी कार्यवाही करते हैं या नही देखने वाली बात है या फिर इनको अवैध पैसा वसूली करने में छोड़ देते है, जिले के स्वास्थ्य विभाग में ऐसी हालातो को सुधार करने की जरूरत है अब लोगो को नया CMHO B.L. राज से बढ़ी उम्मीदे आशा टिकाए हुए है। स्वास्थ्य सेवा देने स्वास्थ्य कर्मी का धर्म है उसी के लिए उनको रखा गया है लेकिन गरीब लोगों को इस तरह काम के बहाने पैसा वसूल करने के लिए नहीं रखा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post