कवर्धा / बोड़ला : बच्चो की उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करते है
मगर कुछ स्कूल शिक्षक अपने लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है..ऐसे में बच्चो की भविष्य के साथ आगे क्या होगा जब स्वयं शिक्षक बच्चो को पढ़ाने के बावजूद स्कूल में बैठकर आराम फरमाते है ,,
ऐसा ही मंजर कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक में एक स्कूल शिक्षक की लापरवाही सामने निकालकर आ रही है
नगर पंचायत में शासन की सख्ती के बावजूद शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। बोड़ला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक की कुर्सी-टेबल पर पैर रखकर स्कूल में खर्राटे लेते नजर आए,सहायक शिक्षक रामकुमार डहरिया के ऊपर आखिर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई करते है या नही देखने वाली बात है
लापरवाह शिक्षक की कारगुजारी चर्चा में है। बोड़ला पूर्व माध्यमिक शाला में वे कुर्सी-टेबल पर पैर फैलाकर स्कूल में खर्राटे लेते नजर आए। दरअसल पत्रिका की संवादाता ने स्कूल की पड़ताल की तो खर्राटे लेते आए शिक्षक। इससे शिक्षक की कारगुजारी उजागर होने के साथ ही विभाग की खूब किरकिरी होगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई जाना चाहिए।
जांच में लापरवाही स्पष्ट होने पर निलंबन की कार्रवाई नही की जाती है तो शिक्षक विभाग भी ऐसे ही नींद में है फिर। अब इससे खलबली भी मच गई है। स्कूल अवधि के दौरान सोए हुए पाया जाना गंभीर लापरवाही है। इस पर शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए। शिक्षक ईमानदारी के साथ दायित्व निभाते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
जब पत्रकार द्वारा पूछा गया तो लापरवाह शिक्षा द्वारा तामसा करते नजर आए
सहायक शिक्षक रामकुमार डहरिया से बात कर पूछना चाह मगर उसे पहले ही उन्होंने कहा जाओ जितना छपना है छापो मेरा कुछ नही हो सकता
अगर इस पर कार्यवाही नहीं होता तो शिक्षको की लापरवाही बढ़ते ही जायेगी
पोस्टेड : उमेश कुमार