कवर्धा । लोहारा थाना क्षेत्र उड़िया खुर्द में सड़क किनारे सीमेंट, रेत्ती, गिट्टी के दुकानदार जिनके द्वारा भारी मात्रा में मुख्य सड़क से सटे बेचने के लिए रेत्ती रखा जा रहा है उन रेत्ती को ट्रैक्टर आदि की ट्रॉली में लोड करने के दौरान मुख्य सड़कों पर बिखर रहे रेत्ती बाइक चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। आए दिन देखा जा रहा है कि ज्यादातर ऐसे स्थानों पर बाइक चालक सड़क पर बिखरे रेत्ती पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। जिसमें कुछ जख्मी तो कुछ को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है।जब इससे संबंधित जानकारी कुछ स्थानीय लोगों से लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ दुकानदारों के द्वारा मुख्य सड़क के बगल में बिक्री के लिए रेत्ती रखा जाता है। ट्रैक्टर पर लोडिंग करने के दौरान रेत्ती सड़क पर बिखरते हैं, इसके साथ ही आसपास में घर हो तो छोटे बच्चे भी रेत्ती को छिटते हैं। इसके साथ ही कुछ कुत्ते बैठने के लिए रेत्ती को पैरों से बिखेर कर उसमें गड्ढा बना कर बैठते हैं। इस वजह से भी मुख्य सड़क पर रेत्ती का बिखराव होता है। जब तक मुख्य सड़क के किनारे रेत्ती रखे हटाएं नहीं जाएंगे तब तक उस स्थल पर बाइक दुर्घटना को रोक पाना असंभव है। ऐसे लोगों पर सख्ती जरूरी है
*बात आती है अधिकारियों की*
यातायात नियम के तहत परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न पहलू चलाए जाते है जिनसे कोई दुर्घटना न हो सके ,लेकिन इन्ही विभिन्न नियम की कुछ लोगो द्वारा कई जगहों पर नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आते है!
सवाल यह है की क्या? यातायात परिवहन अधिकारीगणों को इस बात का पता भी है या नहीं की कुछ गिट्टी, रेत, सीमेंट,मैटेरियल सप्लायर के व्यापारियों द्वारा यातायात नियम पालन की जगह कानून की धज्जियां उड़ाई जाती है,
क्या? मटेरियल सप्लायर व्यापारियों को समझाइश देती है या नही की रोड किनारे रेत,गिट्टी, न रखे, जिनसे किसी राहगीरों को दुर्घटना की शिकार न हो सके।
पोस्टेड : उमेश कुमार