कवर्धा गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ध्वजा रोहन कर परेड को दी सलामी।

कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज) मैदान में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

 गणतंत्र दिवस पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। विधायक श्रीमती बोहरा ने शांति और आजादी तथा अमरता की प्रतीक स्वेत कबूतर और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे। 
समारोह स्थल पर जिले के शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने देश भक्ति, लोक कलाओं, लोक गीतों और लोक परंपराओं पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित झांकिया निकाली गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिस्त पत्र दिया गया। परेड की विभिन्न टुकड़ियों ने देश भक्ति की धुन पर कतारबद्ध होकर सधे हुए कदमों में अनुशासनशीलता के आकर्षक मार्च पास्ट किया। 
गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह व द्वितीय कमांडर एसआई श्री त्रिलोक प्रधान ने प्रतिनिधित्व किया। गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष कुल 09 टोलियां शामिल हुई, जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र चंदेल, जिला पुलिस बल-पुरूष से एएसआई श्री कृष्णकुमार चंद्रवंशी, जिला पुलिस बल-महिला से एएसआई श्री उमा उपाध्याय, नगर सेना से प्लाटून कमांडर श्री मंगलुराम मंडावर, वन विभाग से कमांडर श्री तारकेश्वर यादव, एनसीसी बालक पीजी कॉलेज कमांडर श्री अरूण कुमार, एनसीसी बालिका पीजी कॉलेज कमांडर रानु खुसरो, एनसीसी बालक स्वामी करपात्री जी रूद्र गेन्ड्रे और एनसीसी बालिका स्वामी करपात्री जी कमांडर हीरामणि गेन्ड्रे परेड का प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धु्रर्वे, प्रेमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मो. साजिद खान, मोहित कुमार, गोपाल ठाकुर, शिवम मंडावी, राम लोचन पटेल, ह्दयेश सिंह, रूपेन्द्र कुमरे, शिव यादव परेड के साथ अपने स्वर दिए।

इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल, नगर सेना के जवानों ने हर्ष फायर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 09 परेड दलों ने परेड कंमाडर श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर श्री त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। 

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सतोष पटेल, श्री रघुराज सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्रीमती भुनेश्वरी चंद्राकर, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री जसविंदर बग्गा, श्री भुनेश्वर चंद्राकर और वन मंडाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित। मंच संचालन श्री अवधेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन द्वारा किया गया।
गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह व द्वितीय कमांडर एसआई श्री त्रिलोक प्रधान ने प्रतिनिधित्व किया। गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष कुल 09 टोलियां शामिल हुई, जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र चंदेल, जिला पुलिस बल-पुरूष से एएसआई श्री कृष्णकुमार चंद्रवंशी, जिला पुलिस बल-महिला से एएसआई श्री उमा उपाध्याय, नगर सेना से प्लाटून कमांडर श्री मंगलुराम मंडावर, वन विभाग से कमांडर श्री तारकेश्वर यादव, एनसीसी बालक पीजी कॉलेज कमांडर श्री अरूण कुमार, एनसीसी बालिका पीजी कॉलेज कमांडर रानु खुसरो, एनसीसी बालक स्वामी करपात्री जी रूद्र गेन्ड्रे और एनसीसी बालिका स्वामी करपात्री जी कमांडर हीरामणि गेन्ड्रे परेड का प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धु्रर्वे, प्रेमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मो. साजिद खान, मोहित कुमार, गोपाल ठाकुर, शिवम मंडावी, राम लोचन पटेल, ह्दयेश सिंह, रूपेन्द्र कुमरे, शिव यादव परेड के साथ अपने स्वर दिए।

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post