कवर्धा : बोड़ला ब्लॉक के ग्राम खरिया प्राइमरी स्कूल में शिक्षको की लापरवाही, समय पर नहीं आने से बच्चो की उज्ज्वल भविष्य शिक्षा पर अंधकार!

कवर्धा: बोड़ला ब्लॉक शा. प्रा. शाला खरिया स्कूल में समय 10:25 लेकिन एक भी टीचर की  उपस्थिति नही , बच्चे मेन रोड में खेल रहे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना की खतरा बना हुआ हैं!

* मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पढ़िए स्कूल प्रबंधक की लापरवाही का पूरा मंजर*

दिनांक 03 जनवरी 2024 दिन बुधवार, आपको बता दे की कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक ग्राम खरिया, शासकीय प्राथमिक शाला में समय से पहले एक भी टीचर नहीं पहुंचते , स्कूली बच्चो नें बताया की , हमारे स्कूल में समय से पहले एक भी टीचर नहीं आते हैं तथा शिक्षको के समय पर नहीं आने तक बच्चे रोड पर खेलते रहते हैं, हमारे स्कूल में सुबह की प्राथना करने के बाद शिक्षक आते हैं ,, बच्चे लोग रोड पर खेलते रहते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आसंका बनी हुईं हैं।

* क्या प्रधान पाठक को भी स्कूल का समय पता नहीं*

 आपको बता दें कि प्रधान पाठक को फोन करने पर बताया गया कि आज मैं छुट्टी पर हूं और 10:30 पर व्हाट्सएप में छुट्टी का आवेदन पत्र भेजी गया प्रधान पाठक की छुट्टी आवेदन के उपरांत भी सहायक शिक्षक भी अपने समय से अनुपस्थित रहें, अब बात आता है बच्चो का भविष्यऐसे में बच्चो का भविष्य का क्या होगा? अब देखते है की शासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाते है या नहीं

Post a Comment

Previous Post Next Post