कबीरधाम पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार,तीन दिवसीय हनुमान कथा का आगाज।।


कवर्धा / बागेश्वर धाम सरकार बालाजी महराज यानी पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री की भव्य कथा का आयोजन छत्तीसगढ़ के पावन धरा धाम धर्म नगरी कवर्धा में प्रचलित होने जा रहा है कथा का मुख्य आयोजन मुकेश अग्रवाल जी है यह कथा तीन दिवस तक चलने वाला है जिसमे पहले दिवस में प्रवचन, दूसरे दिवस में दिव्य दरबार, और तीसरे दिवस में भी कथा प्रवचन रखा गया है, आपको बता दे की आज से यानी 28/01/24 से प्रथम दिवस का कथा प्रारम्भ कर हो गया है इस हनुमान कथा को सुनने भक्तिमय रसपान करने तथा बालाजी महाराज का दर्शन करने लोगो की भीड़ का उमड़ा जनसैलाब, 
बता दे की कथा को सुनने लगभग एक लाख से अधिक व्यक्ति हनुमान कथा प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे हुए थे जो की अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।
*बात करे आयोजक करता की तो*

आयोजन कर्ता अग्रवाल जी के द्वारा बागश्वेर सरकार की ठहरे के लिए कवर्धा के नारायणी हॉटल को रखा गया है,जो की रायपुर रोड में स्थित है, और श्रद्धालुओं की रहने खाने के लिए भंडारा की भी व्यवस्था की गई है।

*बात आती है बागेश्वर धाम सरकार की पहुंचने की तो*

श्री बालाजी महराज कवर्धा के नारायणी हॉटल में लगभग बारह बजे पहुंचे पहुंचते ही महराज का जोर शोर से भव्य पुष्प हार चढ़ाकर जोरदार स्वागत किया ।पहुंचने के तत्पश्चात बालाजी महराज आयोजन कर्ता के पूरे परिवार से मिलकर उन लोगो से बातचीत कर सुख समृद्धि की आशीर्वाद प्रदान किया । 

उसके बाद करीब 4 : 30 भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रणाम कर पुष्प गुच्छ हार अगरबत्ती बागेश्वर धाम की पूजा अर्चना कर अपनी हनुमान कथा प्रवचन शुरू किया जो की 7 बजे तक प्रवचन प्रारंभ रहा। महराज जी लोगो की उत्सुकता देखकर खूब प्रसन्न हुए, तथा हिन्दू सनातन की जयकारा लगाकर, जय जय सीता राम गान गाकर सभी को लोगो में एकता की भाव जागृत किया

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post