75 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा।*



*75 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा।*


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आज दिनांक-26.01.2024 को 75 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, उप.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी, उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाए देकर उपस्थित शहीद परिवारों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post