कवर्धा - यातायात नियमो का पालन करने हेतु कवर्धा एसपी की लगातार जागरुकता ।।।।

कवर्धा - कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जिले के यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु समय-समय पर जागरूकता अभियान एवं लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-05.12.2023 को रात्रि 10:00 बजे से 12:00 तक सिग्नल चौक में नशा कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले, नाबालिक द्वारा वाहन चालने, मोडिफाईड सायलेंसर, गलत नंबर प्लेट, माल वाहक में सवारी ले जाने वाले वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत देते हुये, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 की कार्रवाई की गई है। यह कार्यवाही लगातार जिले में जारी रहेगी।
Posted by: Umesh Kumar 

Post a Comment

Previous Post Next Post