कवर्धा राज्य स्तर के अफसरों ने जिले में स्वीकृत सिंचाई परियोजना जगमड़वा जलाशय योजना, बड़ौदाखुर्द जलाशय योजना स्थल का दौरा किया।
जल संसाधन विभाग के सचिव ने भू-अर्जन प्रकरण, वनभूमि का डायवर्सन एवं उसकी प्रक्रियाओं पर प्राथमिकता में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।जल संसाधन संभाग, कवर्धा अंतर्गत प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं का सचिव, जल संसाधन विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अन्बलगन पी., प्रमुख अभियंता आई.जे. उइके, मुख्य अभियंता मुकेश कुमार संतोषी, अधीक्षण अभियंता, डी.के. भगोरिया कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग एन.के. चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल द्वारा करियाआमा जलाशय योजना एवं बहेराखार मध्यम जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया गया। जिसमें विशेष रूप से बहेराखार मध्यम परियोजना के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हर संभव संभावनाओं के आधार पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुतियापाट परियोजना उपसंभाग क्र. 03 सहसपुर लोहारा, अनुविभागीय अधिकारी कर्रानाला बैराज उपसंभाग सहसपुर लोहारा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग क्र. 02 कवर्धा एवं सर्व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे ।
पोस्टेड :उमेश कुमार
Tags
कवर्धा