कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी समय सारणी अनुसार आगामी दिनांक 03 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचन की मतगणना होगी। दिनांक को देखते हुए कबीरधाम कलेक्टर श्री जन्मजय माहोबे द्वारा आज दिनांक 21.10.23 को जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र पंडरिया और कवर्धा में प्राप्त मतो की गणना के लिए कवर्धा के स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां दोनो विधानसभा के प्राप्त मतो की गणना होगी। जिस पर कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा जगह पर जाकर जांच कर जायजा लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार विधानसभा 71-पंडरिया और विधानसभा 72-कवर्धा के मतगणना की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे है। बैठक के बाद कलेक्टर सहित अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मतगणना का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण 25 नवंबर को सबेरे 10 बजे जिला पंचायत राजनांदगांव में आयोजित की गई है इस प्रशिक्षण में सभी आला अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे जिसमे उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निग ऑफिसर, एवम् सहायक उप रिटर्निग ऑफिसर कवर्धा और पंडारिया विधानसभा तथा पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्रिंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा तथा पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी, मतगणना सहायक रिटर्निंग, ईव्हीएम नोडल अधिकारी, टेबुलेशन प्रभारी, सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन एवं मास्टर ट्रेनर को नियत तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, कलेक्टर सुश्री मोनिका कौड़ो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगल्ले, सुश्री आकांक्षा नायक सहित अधिकारी उपस्थित हुए थे। मतगणना स्थल पर आवश्यक इंजीनियर की व्यवस्था और विभिन्न प्रकार के फ्लैक्स तैयार करवाने का दायित्व रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा 71-पंडरिया श्री संदीप ठाकुर और रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा 72-कवर्धा श्री पीसी कोरी को सौंपा है। इसके साथ ही मतगणना कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया सेन्टर के लिए पेयजल, चाय-नास्ता एवं भोजन व्यवस्था, टेबल, कुर्सी एवं लेखन सामग्री के व्यवस्था, बेरीकेटिंग, फेसिंग, स्टेज, मीडिया रूम एवं संचार केन्द्र तथा एलईडी की व्यवस्था, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का दायित्व सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, संचार, आपात चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है
जिले के प्रमुख छोटे बड़े समाचार, पल पल की अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्स ग्रुप में जुड़े रहे तथा हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे।
https://chat.whatsapp.com/CE3LfMOI2Qt9ITbzNmtmPb
समाचार विज्ञान के लिए संपर्क करे।
6268268809,8459650925
Tags
कबीरधाम ( कवर्धा)।