जिले में आगामी जयंती पर मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित।।

कवर्धा :- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को श्री कृष्ण जनमाष्टमी, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 03 सितंबर को ढोल ग्यारस, 06 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, 21 अक्टूबर को भगवान महावीर निर्वाण दिवस और 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेशित किया है। 
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय निकाय विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जनमाष्टमी, गणेश चतुर्थी, ढोल ग्यारस, अनन्त चतुर्दशी, गांधी जयंती, भगवान महावीर निर्वाण दिवस एवं गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेश जारी किया है।

पोस्टेड : उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post