समय की कमी और चुनाव की चुनौती
इन्हीं परीक्षाओं के बीच, निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का शंखनाद भी हो चुका है। 7 जनवरी के बाद आरक्षण प्रक्रिया समाप्त होते ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि प्री-बोर्ड की परीक्षाएं न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं।
शिक्षकों पर कोर्स पूरा करने का दबाव
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को 10 जनवरी तक किसी भी स्थिति में कोर्स पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए शिक्षकों के पास अब केवल 11 दिन बचे हैं।