कवर्धा ( उमेश कुमार ) :- कबीरधाम जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,
घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैजलपुर की है, जहां आम के बगीचे में फांसी की फंदे पर लटकती मिली लाश मृतक का नाम मुकेश साहू बताई जा रही है. ग्रामीणों को माने तो अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था.ग्रामीणों के द्वारा इस घटना को तत्काल पुलिस टीम को सूचना दिया सूचना पाते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.
जानकारी की माने तो शराब का आदी था युवक
पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है. मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है फिरहाल मामले की जांच पुलिस टीम की जा रही है.
पोस्टेड : उमेश कुमार