कवर्धा : तेज रफ़्तार के कारण हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओ से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन टर्निंग में अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे 10 साल की एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गयी साथ ही 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे।
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। श्रद्धालु भोरमदेव मंदिर दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे। पिकअप सवार बेमेतरा जिला के ग्राम किरकी के रहने वाले थे। मौके से पिकअप चालक फरार हो गया है। भोरमदेव थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
पोस्टेड : उमेश कुमार