कवर्धा सहसपुर/लोहारा ( उमेश कुमार ) : विश्व आदिवासी दिवस विश्व ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कोने कोने में भी बढ़ी ही हर्ष उल्लास के साथ गोंड जनजाति अपनी समाज की रीति रिवाज को सहेजते अपनी धर्म को आगे बढ़ाते अपनी प्रकृति देव की पूजा अर्चना प्रकृति की बचाव अपनी धर्म को लोगो के बीच जा जाकर लोगो में सिख की भावना साझा करते अपनी कूल की बचाव अपनी सामाजिकता पारंपरिक त्योहारों को मनाना रीति रिवाज से रहन सहन सिख अपनी समाज की पहचान झंडा हाथो में पकड़े हुए ,
अनेक गांवों में सेक्टर डिवीजन में चौपाल की तरह एकत्रित लोगो के बीच समाज की भावना को बताते प्रकट किया,
अपनी जाति समुदाय से जुड़ी बाते अच्छे से समाज से जुड़े लोगो में जानकारी हो जिसमे समाज द्वारा अपने सहसपुर/लोहारा ब्लॉक में 7 गांवों को सेक्टर में विभाजित कर ब्लॉक अध्यक्ष,सचिव ,अतिथि के तौर पर जाकर संवाद किया जिसमे ग्राम- सलिहा, कुटकीपारा, खोलवा,सोनझरी,बीजा बैरागी,रणविरपुर इत्यादि गांव शामिल था,
जिसमे आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम छेदावी तथा ब्लॉक सचिव संतोष मरकाम,अन्य गोंड समाज की चुने प्रतिनिधि तथा ग्राम के नागरिकों की अगुवाई में परंपरागत तरीके से अपनी आदिवासी कल्चर वेश भूषा सज धज कर अपनी पुरखा की यादगार सम्मेलन को ध्यान रखते कलश शोभा यात्रा निकालकर गाजा बाजा के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, जिसमे समाज के लोगो में बड़ी ही खुशियां चेहरे में मुस्कान बाजा की धुन में नाचते थिरकते नजर आए,
पोस्टेड : उमेश कुमार